सरोवर नगरी नैनीताल में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 5 साल में पहली बार तापमान 31.5 डिग्री पहुंचा

नैनीताल में कभी ठंडी वादियों व सुहावने मौसम के लिए पहचानी जाने वाली सरोवर नगरी अब रिकॉर्ड गर्मी की चपेट में भी है। 22 मई 2026 को नैनीताल का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया, जो बीते 5 वर्षों में सबसे अधिक है। मौसम विशेषज्ञ इसे जलवायु परिवर्तन व हिमालयी पारिस्थितिकी के लिए गंभीर चेतावनी भी मान रहे हैं।

लगातार बढ़ती गर्मी से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी भी हो रही है। नैनीताल जैसे पहाड़ी शहर में अब लोग घरों व प्रतिष्ठानों में एसी लगवाने भी लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मैदानी इलाकों की हीटवेव, तेजी से बढ़ता शहरीकरण व वनों की कटाई पहाड़ों के मौसम का मिजाज भी बदल रहे हैं।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि मैदानी हीटवेव व शहरीकरण के कारण हिमालय का कोल्ड जोन ऊंचाई की ओर को खिसक रहा है, जिससे निचले हिमालयी क्षेत्रों का तापमान भी बढ़ रहा है। उन्होंने इसे भविष्य में अनियमित वर्षा व ग्लेशियरों के लिए बड़ा खतरा भी बताया।

वहीं हल्द्वानी में लगातार तीसरे दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार भी दर्ज किया गया। तेज गर्म हवाओं के चलते लोग बेहाल भी नजर आए। मौसम विभाग ने बागेश्वर व पिथौरागढ़ में गर्जना और आकाशीय बिजली की संभावना भी जताई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान भी है।