Trivendra Singh Rawat’s elder brother, Brijmohan Singh Rawat, passes away; CM Dhami and Harish Rawat pay tribute.
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग लगातार पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर बृजमोहन सिंह रावत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। उन्होंने दिवंगत बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने इस दुख की घड़ी में त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे अन्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
