Nainital Villagers' anger erupts over molestation of young women; two youths beaten up.
नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक की सतोली ग्राम पंचायत में युवतियों से कथित छेड़छाड़ के बाद ग्रामीणों का गुस्सा ही फूट पड़ा। आरोप है कि काम की तलाश में पहुंचे कुछ मजदूरों ने महिलाओं व युवतियों के साथ अभद्रता की, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने २ युवकों को पकड़ लिया।
ग्रामीणों व युवतियों ने दोनों युवकों के चेहरे पर कालिख पोत दी और उनकी पिटाई भी कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
