Rain and snowfall expected in three districts of Uttarakhand; temperature in Dehradun to be 28 degrees.
मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 नवंबर के लिए उत्तराखंड का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम करवट ले सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। विभाग ने किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है।
राजधानी देहरादून में सुबह के समय आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर और शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
