Case of teacher Srishti Kandari's death Husband and sister-in-law arrested; probe into dowry death intensifies.
हर्रावाला में शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति सौरभ खत्री व ननद चारू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दहेज हत्या व प्रताड़ना के आरोपों में पहले ही मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
मृतका की मां सीमा कंडारी ने आरोप लगाया है कि नवंबर 2025 में शादी के बाद से सृष्टि को दहेज की मांग, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर सृष्टि को अपशकुनी व मनहूस कहकर प्रताड़ित करने और 29 जुलाई को उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू की थी। अब पति और ननद की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और भी तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों व बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
