Haridwar: Head-on collision between an e-rickshaw and a bike on the Delhi-Haridwar Highway; both drivers critically injured.
हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर साईं मंदिर के समीप रविवार देर रात एक ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक राहुल और बाइक सवार शुभम, निवासी रावली महदूद, के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर काफी तेज थी, जिससे ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
