Lieutenant Colonel Prabhakar Thapa from Dehradun martyred in Leh; hailed from a military family.
देहरादून के नागनाथ क्षेत्र निवासी भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। वह भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 5/3 गोरखा राइफल्स में तैनात थे। उन्होंने 9 नवंबर 2026 की शाम करीब 7:15 बजे ड्यूटी के दौरान अंतिम सांस ली। उनके शहीद होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
वर्ष 1984 में जन्मे प्रभाकर थापा को देशसेवा की प्रेरणा अपने परिवार से मिली थी। उनके पिता निर्मल थापा भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। प्रभाकर थापा ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से पूरी की थी। वह वर्ष 2002 बैच के छात्र रहे।
स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा यानी सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। दिसंबर 2006 में उन्हें भारतीय सेना की तीसरी गोरखा राइफल्स में कमीशन मिला। करीब दो दशक के सैन्य करियर में उन्होंने कई दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं दीं। देश की सेवा करते हुए उनका बलिदान सैन्य परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
