देहरादून में हाई अलर्ट, देर रात से सड़कों पर उतरी पुलिस, चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

देहरादून में आमजन की सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में व्यापक चेकिंग अभियान भी चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर देर रात व तड़के सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय भी रहीं।

सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में अंतरराज्यीय व अंतर्जनपदीय सीमाओं समेत प्रमुख आंतरिक मार्गों पर वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए लोगों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था व चेकिंग अभियान की निगरानी भी की। अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना व आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी रहा।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार ही जारी रहेंगे।