Dehradun: High speed car hits e-rickshaw on Shimla bypass, one dead, three seriously injured
देहरादून। आज रविवार तड़के देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर आशारोड़ी के पास एक भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 22 जून 2025 को प्रातः करीब 3:10 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार HR 42 E 2701 नंबर की सफेद मारुति रिट्ज कार सहारनपुर की ओर से देहरादून को आ रही थी। आशारोड़ी के पास कार आगे चल रहे सीमेंट से भरे ट्रोले HR 63 F 5353 से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त भी हो गई।
हादसे में कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन/दून अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज दून अस्पताल में ही चल रहा है।
मृतकों की पहचान निम्न रूप में हुई है:
- अंकुश, पुत्र अजीत, निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत (हरियाणा)
- पारस, पुत्र जयकरण, निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत
- विनय, पुत्र विजय, निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत
- नवीन, पुत्र नरेश, निवासी खेड़ी, तहसील रोहतक (हरियाणा)
गंभीर घायल अंकित, पुत्र राजेश, निवासी मेरिडा, तहसील जुलाना, जिला जींद (हरियाणा) का इलाज अभी जारी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रोला चालक आफताब, पुत्र जुल्फिकार, निवासी शेखपुरा कदीम, थाना देहात कोतवाली, जिला सहारनपुर से पूछताछ भी शुरू कर दी है। ट्रोला को पुलिस ने कब्जे में भी ले लिया है।
घटना की सूचना मृतकों और घायल के परिजनों को दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
