Max vehicle meets with an accident in Bans Katal village, Phakot; one dead and four critically injured.
टिहरी जिले के फकोट विकासखंड के बांस काटल गांव में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
फिलहाल हादसे के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
