BJP's booth workers' conference campaign started from Kashipur, State President Mahendra Bhatt said – Booth workers are the real strength of the party
काशीपुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राज्यभर में चलने वाले बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन अभियान की शुरुआत काशीपुर से भी की। इस अभियान के प्रथम चरण में भट्ट काशीपुर, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिलों में आयोजित सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
भाजपा संगठनात्मक जिला काशीपुर के ग्रामीण मंडल में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, जो जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों, योजनाओं व विचारधारा को आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य करता है।
भट्ट ने आगे कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता व समर्पण ही पार्टी को सशक्त बनाता है। आने वाले चुनावों में उनकी भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा सहित बूथ अध्यक्ष व समिति सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट का मंडल बूथ सम्मेलन प्रवास 5 नवंबर को काशीपुर, किच्छा व रुद्रपुर विधानसभा में जारी रहेगा। वहीं 6 नवंबर को वे हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन व लालकुआं व कालाढूंगी विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। 7 नवंबर को वे हल्द्वानी में वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
