बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: उच्च स्तरीय समिति ने शुरू की जांच
देहरादून/बदरीनाथ: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय समिति ने जांच भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष एवं गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जांच की रूपरेखा पर भी चर्चा की।
मंडलायुक्त ने बताया कि मामले की निष्पक्ष व व्यापक जांच की जाएगी। समिति जल्द ही बदरीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण भी करेगी। जांच के दौरान चढ़ावा हेराफेरी से जुड़े दस्तावेजों व सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।