Uttarakhand's draft electoral roll will be released on November 12; the final voter list will be published on January 4, 2027.
उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक, 12 नवंबर को प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर यह अभियान चलाया जाएगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। वहीं, 28 दिसंबर तक इनकी सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
इस अभियान के दौरान फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची में दर्ज नामों को लेकर आपत्ति दर्ज कराने की भी सीमा तय की गई है। दावे और आपत्तियों की पूरी अवधि में कोई मतदाता अधिकतम 10 फॉर्म-7 आवेदन जमा कर सकेगा। वहीं, मतदाता सूची के निरंतर अद्यतन के दौरान कोई व्यक्तिगत मतदाता एक महीने में अधिकतम पांच फॉर्म-7 आवेदन ही प्रस्तुत कर पाएगा।
