Badrinath Temple offering misappropriation case Investigation complete; report to be submitted soon.
बदरीनाथ: बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले की जांच पूरी भी हो गई है। बीकेटीसी द्वारा गठित 4 सदस्यीय जांच समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) को भी सौंपेगी।
भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री की शिकायत के बाद गठित समिति ने करीब एक सप्ताह तक सीसीटीवी फुटेज, गणना कक्ष की व्यवस्था व कर्मचारियों की तैनाती समेत सभी पहलुओं की जांच की। प्रारंभिक जांच के आधार पर कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पहले गणना ड्यूटी व प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी से हटाया गया था, जबकि बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्हें निलंबित भी कर दिया गया।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने जांच पूरी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि समिति की रिपोर्ट जल्द ही प्राप्त होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
