Major administrative reshuffle likely in Uttarakhand Forest Department; IFS transfer list may be released soon.
देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल होने की संभावना भी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव वन समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि IFS अधिकारियों की तबादला सूची जल्द ही जारी की जा सकती है।
गौरतलब है कि हाल ही में राज्य पुलिस विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए थे। अब वन विभाग में भी व्यापक बदलाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा भी तेज हो गई है।
