New twist in the Naresh Pandey rape case; police question the first complainant.
नैनीताल: भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े चर्चित दुष्कर्म मामले में नया घटनाक्रम भी सामने आया है। मामले में सबसे पहले शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को नैनीताल पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। मल्लीताल कोतवाली में उससे कई घंटों तक पूछताछ भी की गई।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों व दोनों पक्षों के बयानों का मिलान किया जा रहा है। इसी क्रम में युवती से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि युवती के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है या उसे केवल जांच के सिलसिले में ही हिरासत में लिया गया है।
गौरतलब है कि युवती ने नरेश पांडे पर शारीरिक शोषण, जबरन गर्भपात कराने व धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में नरेश पांडे की अग्रिम जमानत याचिका जिला न्यायालय व हाईकोर्ट दोनों से खारिज हो चुकी है और उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा भी जा चुका है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
