A loaded container overturned on the highway near Asharodi Mohand, traffic completely disrupted
देहरादून। आशारोड़ी से आगे सहारनपुर हाईवे पर मोहंड के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लोडेड कंटेनर अचानक ही सड़क पर पलट गया। हादसे के चलते मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा कंटेनर को हटाने का प्रयास भी किया जा रहा है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य भी हो सके। राहत एवं बचाव कार्यों में भारी वाहनों की सहायता भी ली जा रही है।
प्रशासन ने की अपील
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जब तक मार्ग पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता, उक्त मार्ग के प्रयोग से बचें व वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल ही करें।
हादसे के कारण मार्ग पर लंबा जाम भी लग गया है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मार्ग को बहाल भी कर दिया जाएगा और यातायात फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।
