उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मसूरी पहुंचे, IAS प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2024 बैच के IAS अधिकारियों के लिए आयोजित IAS Professional Course Phase-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

अकादमी पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लिया।

समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रभावी, पारदर्शी और जन-केंद्रित प्रशासन के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। उनके मसूरी दौरे को देखते हुए अकादमी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।