Uttarakhand's daughter Sneh Rana met state president Mahendra Bhatt and congratulated him on his world-beating performance.
देहरादून: विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर और उत्तराखंड का गौरव स्नेह राणा ने आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात भी की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस भेंट के दौरान भट्ट ने स्नेह राणा को शानदार प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि स्नेह राणा का समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन खेल जगत की सभी उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने कहा कि स्नेहा की सफलता ने उत्तराखंड की बेटियों को यह विश्वास दिलाया है कि दृढ़ निश्चय व मेहनत के बल पर हर लक्ष्य प्राप्त भी किया जा सकता है।
भट्ट ने महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली पूरी भारतीय टीम को भी शुभकामनाएँ देते हुए उनके प्रयासों की सराहना भी की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार व तरुण बंसल भी उपस्थित रहे।
