Youth and associates attacked with sticks and rods after intruders storm restaurant; CCTV footage goes viral.
किंग्रेग स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर कुछ लोगों द्वारा युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में मनीष ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे और वहां पहुंचते ही उसके और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है।
घटना के बाद मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
