देहरादून में बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई, लाखों की संपत्तियां कुर्क और सील
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली की कार्रवाई भी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी (न्याय) कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने तहसील सदर क्षेत्र में बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को कुर्क करते हुए सील भी किया।
कार्रवाई के दौरान मैसर्स साई कंस्ट्रक्शन बिल्डर्स (राजीव त्यागी) की विसप्रिंग विला, राजपुर रोड स्थित 4 बीएचके फ्लैट को सील भी किया गया। इस फर्म पर लगभग 3.41 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली भी बकाया थी।
इसके अलावा डीएचएफएल प्रमेसिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर लगभग 33.83 लाख रुपये व 10% संग्रह व्यय का बकाया होने पर कार्यालय को भी सील किया गया। वहीं मैसर्स ओपीजी टीवी (प्रो. सुमित प्रकाश गुप्ता) की कैनाल रोड स्थित संपत्ति को भी 20.10 लाख रुपये के बकाये पर कुर्क करते हुए कृष्णा होम, राजपुर रोड स्थित फ्लैट भी सील किया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी बड़े बकायेदारों से शीघ्र राजस्व वसूली सुनिश्चित भी की जाए। उन्होंने कहा कि जो बकायेदार समय पर राजस्व जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी जारी रहेगी।