New co-convenors announced for various BJP cells; several leaders assigned responsibilities.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी के विभिन्न प्रदेश प्रकोष्ठों की टोली का विस्तार किया गया है। इसके तहत नए सहसंयोजकों के नामों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
घोषित सूची के अनुसार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ में पौड़ी से अनु पंत और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में पौड़ी से अविनाश पोखरियाल को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, महिला स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ में अल्मोड़ा से मोहिनी कनवाल और नैनीताल से पलक ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।
लघु उद्योग प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से अजीत नेगी, खेलकूद प्रकोष्ठ में पिथौरागढ़ से विपिन उपाध्याय और ऊधमसिंह नगर से गोविंद सिंह बिष्ट को सहसंयोजक बनाया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ में उत्तरकाशी से डॉ. विजय बडोनी को जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ में देहरादून ग्रामीण से ललित सिंह राणा और नैनीताल से धर्मेन्द्र शर्मा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में चमोली से सोहन लाल खंडूरी, आर्थिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से महेश गुप्ता और दिव्यांग प्रकोष्ठ में पौड़ी से अपूर्व कुमार नौटियाल को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
