President Draupadi Murmu offered prayers at the Naina Devi Temple in Nainital and prayed for peace and prosperity in the country.
नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत मंदिर समिति के सदस्यों ने पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ भी भेंट कर किया और उनका अभिनंदन भी किया। राष्ट्रपति ने विधि-विधान से मां नयना देवी के दर्शन किए और कुछ समय मंदिर परिसर में ध्यान भी लगाया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी विशेष रूप से मौजूद भी रहे।
राष्ट्रपति मुर्मू का यह धार्मिक प्रवास उत्तराखंड की आस्था व अध्यात्म से जुड़ाव को दर्शाता है — उन्होंने मां नयना देवी से राष्ट्र की उन्नति व जनकल्याण की प्रार्थना की।
