Cold wave to increase in Uttarakhand Snowfall in mountainous areas, fog in plains
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। पर्वतीय इलाकों में शीतलहर तो वहीं मैदानी जिलों में कोहरा ठंड का असर भी बढ़ाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 नवंबर को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना भी बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश व बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव भी बढ़ सकता है, खासकर सुबह व शाम के समय। हालांकि, 6 से 8 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद भी है।
वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को सुबह-शाम ठंड का अधिक एहसास भी होगा।
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने व यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह भी दी है।
