Uttarakhand Silver Jubilee On the second day of the special assembly session, discussions were held on 25 years of development and future direction.
देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ऐतिहासिक संबोधन में राज्य की उपलब्धियों व भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश भी डाला था।
आज के सत्र में सदन के भीतर पिछले 25 वर्षों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ अगले 25 वर्षों के विकास रोडमैप पर चर्चा भी की जा रही है। सभी दलों के सदस्य उत्तराखंड के विकास, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग व रोजगार के मुद्दों पर अपने विचार रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा — “रजत जयंती वर्ष राज्य की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक भी है। अब हमारा लक्ष्य ‘स्वर्णिम उत्तराखंड’ की दिशा में आगे बढ़ना है।”
