Pauri Ganesh Bhatt climbs onto the roof of the district hospital, pressing for a five-point list of demands.
पौड़ी में पाबो क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे गणेश भट्ट सोमवार को जिला अस्पताल की छत पर चढ़ गए। उनकी प्रमुख मांगों में पाबो में उप जिला अस्पताल और उप तहसील की स्थापना शामिल है।
गणेश भट्ट ने सरकारी सिस्टम पर क्षेत्र की समस्याओं और मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उनके जिला अस्पताल की छत पर चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हलचल मच गई।
मौके पर पुलिस और राजस्व प्रशासन की टीमें पहुंच गई हैं। प्रशासन की ओर से गणेश भट्ट से बातचीत कर उन्हें नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
