Open house session organized with women police officers on the occasion of silver jubilee year of state establishment
देहरादून – मुख्यमंत्री के निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में एक विशेष ओपन हाउस सेशन आयोजित किया गया। सरदार पटेल भवन, देहरादून में आयोजित इस सत्र में महिला उप निरीक्षक से लेकर पुलिस महानिरीक्षक स्तर तक की महिला पुलिस अधिकारियों ने भाग भी लिया।
इस अवसर पर डीजीपी ने महिला कार्मिकों से उनके अनुभव, चुनौतियों और सुझावों पर सीधा संवाद भी किया। सेशन में पुलिसिंग में महिलाओं की भूमिका, कार्यस्थल की समस्याएँ, करियर विकास, मानसिक स्वास्थ्य, और कार्य-जीवन संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा भी हुई।
मुख्य निर्देशों में शामिल रहे:
- महिला अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण व नेतृत्व भूमिकाओं में अवसर।
- साइबर सेल, एसटीएफ, एसओजी व अन्य विशेष इकाइयों में सहभागिता सुनिश्चित करना।
- कार्यस्थलों पर सहयोगी वातावरण व CRECHE सुविधाओं में विस्तार।
- मानसिक-शारीरिक फिटनेस, योग, व खेल गतिविधियों को बढ़ावा।
- लैंगिक संवेदनशीलता व सम्मानजनक संवाद की नीति को लागू करना।
सेशन में हाल ही में राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन से लौटे अधिकारियों ने भी अपने अनुभव भी साझा किए। पुलिस महानिदेशक ने महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त और प्रभावशाली बनाने के लिए उनके सुझावों को नीतिगत निर्णयों में सम्मिलित करने का आश्वासन भी दिया।
इस कार्यक्रम में राज्य की कई वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहीं।
