GST Department takes action at former mayor's hotel in Haridwar; documents scrutinized.
हरिद्वार में मंगलवार को GST विभाग की टीम ने पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल अशोका पर छापा मारा। विभाग की टीम हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल पहुंची और वहां जांच शुरू कर दी।
टीम ने होटल से जुड़े दस्तावेज और जरूरी कागजात खंगाले। अधिकारियों ने उपलब्ध रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में हलचल बनी रही।
फिलहाल GST विभाग की टीम होटल के दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
