District hospital orthopedic surgeon arrested for accepting a bribe for a disability certificate.
रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने एक व्यक्ति से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की और मंगलवार को जिला अस्पताल में कार्रवाई की। इसी दौरान टीम ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए डॉक्टर को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने डॉक्टर के आवास पर भी छापा मारा। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार डॉक्टर को विजिलेंस टीम देहरादून लेकर जाएगी।
