Earth tremors felt in Chamoli; magnitude measured at 4.1 on the Richter scale.
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि भूकंप का केंद्र ज्योतिर्मठ में था।
भूकंप के झटकों के बाद जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल स्थिति सामान्य है। भूकंप के कारण किसी अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
