Good news for Kathgodam-Mumbai passengers Puja special train will now run till January
काठगोदाम से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर भी है। पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि को बढ़ाकर अब जनवरी 2025 तक भी कर दिया गया है।
ट्रेन का शेड्यूल
09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम पूजा स्पेशल
- हर बुधवार सुबह 11:00 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान।
- रास्ते में प्रमुख ठहराव: सूरत (14:38 बजे), वड़ोदरा (16:38 बजे), रतलाम (20:25 बजे)।
- गुरुवार सुबह मथुरा (7:35 बजे), बदायूं (9:48 बजे), बरेली (10:50 बजे)।
- काठगोदाम आगमन: 14:30 बजे।
09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल पूजा स्पेशल
- हर गुरुवार शाम 17:30 बजे काठगोदाम से प्रस्थान।
- रास्ते में ठहराव: हल्द्वानी (17:52 बजे), लालकुआं (18:33 बजे), किच्छा (19:09 बजे), बहेड़ी (19:30 बजे), इज्जतनगर (20:08 बजे), बरेली सिटी (20:23 बजे)।
- शुक्रवार को गंगापुर सिटी (4:45 बजे), कोटा (6:35 बजे), रतलाम (10:40 बजे), सूरत (16:45 बजे)।
- मुंबई सेंट्रल आगमन: 20:55 बजे।
कोच संरचना
ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे:
- जनरेटर सह लगेज यान – 2
- सामान्य द्वितीय श्रेणी – 4
- शयनयान – 8
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी – 1
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी – 3
इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि पूजा स्पेशल ट्रेन का यह विस्तार यात्रियों की बढ़ती सुविधा व मांग को देखते हुए ही किया गया है।
