Fake Facebook ID in the name of Disaster Management Secretary, Secretary alerted people
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन के नाम पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना कर कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। हालांकि, सचिव सुमन कई वर्षों से फेसबुक पर सक्रिय नहीं हैं। जब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने अपने जानने वालों को सावधान करते हुए मैसेज भेजा।
सचिव सुमन ने संदेश में लिखा, “किसी ने मेरी फर्जी आईडी बनाई है और इसका उद्देश्य गलत लाभ उठाना है। कृपया ऐसी किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। यदि आपने पहले ही स्वीकार कर लिया है, तो तुरंत अनफ्रेंड कर रिपोर्ट करें।”
