Drug addict brutalized a handicapped youth inserted sugarcane in his private part in the field, death due to excessive bleeding
उत्तराखंड : रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में नशेड़ी युवक ने एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया। अधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान मानसिक रूप से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव का युवक (30) मानसिक रूप से दिव्यांग भी था।
शुक्रवार को वह गांव में ही घूम रहा था। तभी गांव निवासी प्रमोद नशे की हालत में मानसिक रूप से दिव्यांग युवक को एक गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि प्रमोद ने दिव्यांग के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डाल दिया तभी दिव्यांग ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर भी पहुंचे।उनको देख प्रमोद फरार हो गया। ग्रामीण लहूलुहान हालत में दिव्यांग को पास के एक अस्पताल में ले गए, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसे बचाया ही नहीं जा सका।
इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी भी दी और मृतक के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी। बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
