Cabinet expansion and reshuffle are near, statements of Mahendra Bhatt and Baluni increased speculation
उत्तराखंड में बीजेपी संगठन और धामी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी नजदीक आती जा रही है। पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली जाना और वहीं रुकना, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के बयान, सभी ने जल्द बदलाव की संभावना को साफ तौर पर संकेत भी किया है।
महेंद्र भट्ट ने मीडिया में यह बयान दिया कि कैबिनेट विस्तार तय है। इस बार उन्होंने इस बात को जोर देकर भी कहा और साथ ही यह भी जोड़ा कि सीएम इस पर जल्द निर्णय लेंगे। यह बयान तब आया जब सीएम धामी दिल्ली प्रवास पर हैं और उनकी शनिवार तक दिल्ली में रुकने की संभावना भी है।
मुलाकातों के सियासी मायने
सांसद अनिल बलूनी का यह कहना कि उन्होंने पार्टी फोरम पर अपनी बात मजबूती से भी रखी है, इन सभी घटनाओं से यह साफ संकेत मिल रहा है कि एक बड़ा फैसला जल्द होने वाला है। मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली में रुकना व केंद्रीय नेताओं से उनकी प्रस्तावित मुलाकातों के सियासी मायने पर चर्चा भी तेज हो गई है। यह चर्चा है कि केवल कैबिनेट विस्तार नहीं, बल्कि कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में अदला-बदली भी हो सकती है।
इसके अलावा, बीजेपी नेतृत्व को राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति व नए मुख्य सचिव के बारे में भी फैसला लेना है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इन सभी निर्णयों के लिए अब यही माकूल समय है। संगठन व सरकार विधानसभा सीटों के उपचुनाव और स्थानीय निकायों के चुनाव से फारिग हो चुके हैं। ऐसे में, अब कैबिनेट विस्तार व बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं, और यह बिना कारण ही नहीं हैं।
