Doon Police exposed the gang that used to steal laptops by breaking the glass of vehicles in Raipur area
देहरादून : रायपुर क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने की घटना का दून पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी हुआ लैपटॉप भी बरामद कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर लिया गया है।
घटना का विवरण:
शिकायतकर्ता मयंक गौतम, निवासी गणेश विहार, नेहरूग्राम रायपुर, ने थाना रायपुर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि अमृत फार्म वेंडिंग पॉइंट, रायपुर के पास खड़ी उनकी टाटा नेक्सन कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने वाहन के अंदर रखा उनका लैपटॉप चोरी भी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना रायपुर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्धों का सत्यापन किया। पुलिस को सीसीटीवी से संदिग्धों का हुलिया मिला, जिसे मुखबिर तंत्र के माध्यम से साझा भी किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
लगातार प्रयासों के दौरान, दिनांक 3 जून 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अरण्य विहार, मयूर विहार के पास से 3 अभियुक्तों –
- शिवम उर्फ बोना
- अजय उर्फ नाडा
- राकेश थापा पुत्र लोक बहादुर थापा – को गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप बरामद किया गया और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम भी दिया। उनका उद्देश्य लैपटॉप को बेचकर पैसा जुटाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
