Driver dies in violent collision between car and bike in Rudraprayag.
रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब 4 किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के पास बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय शिव लाल, निवासी ग्राम बोरा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर कार्यरत थे और ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे। वहीं, कार सवार नागनाथ पोखरी की ओर जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है।
