A grand procession of Goddesses Nanda and Sunanda will be taken out today.
अल्मोड़ा में मां नंदा देवी मेला 2026 के तहत बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह की ओर से प्रतिमाओं का विदाई पूजन होगा। इसके बाद 3:30 बजे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से डोला रवाना होगा।
डोला मंदिर की परिक्रमा के बाद निर्धारित मार्ग से बाजार भ्रमण करेगा। शाम करीब 6:30 बजे दुगालखोला नौले में प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।
मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। साथ ही जर्जर भवनों के स्वामियों से शोभायात्रा के दौरान छतों और मकानों पर भीड़ जमा न होने देने की अपील की गई है, ताकि किसी दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके। समिति ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।
