CM Dhami went out for a morning walk, enquired about the condition of the policemen deployed on session duty and took stock of the arrangements
भराड़ीसैंण (गैरसैंण): चार दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण में प्रवास पर हैं। आज बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने विधानसभा सत्र में तैनात सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की और उनके आवास, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने दुर्गम और प्रतिकूल परिस्थितियों में तैनात पुलिस बल के साहस व समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि धराली जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिस तरह पुलिसकर्मियों ने सेवा भावना व अनुकरणीय कार्यक्षमता का परिचय दिया है, वह पूरे बल के लिए प्रेरणादायक भी है।
इससे पहले मंगलवार को भी सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक भी लिया।
विधानसभा सत्र के मद्देनजर भराड़ीसैंण क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है, जो सत्र के समापन यानी 22 अगस्त शाम 5 बजे तक प्रभावी भी रहेगी।
