Student Union Elections: NSUI fields candidates at DAV, DBS, and MKP.
छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई ने देहरादून के तीन प्रमुख महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन ने डीएवी पीजी कॉलेज और डीबीएस पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एमकेपी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए पूरा पैनल मैदान में उतारा है।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए सौरभ सेमवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, डीबीएस पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अभिनव कफलिया को दी गई है।
एमकेपी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए प्राची शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। उपाध्यक्ष पद पर मोनिका, महासचिव पद पर प्रीति, सहसचिव पद पर संजना और कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका रौथान को मैदान में उतारा गया है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के लिए सलोनी को प्रत्याशी बनाया गया है।
एनएसयूआई की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही तीनों महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
