सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील – “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” अभियान से जुड़ें, तिरंगे संग लें सेल्फी करें अपलोड

देहरादून | सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंडवासियों से “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” महाअभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, और गर्व से तिरंगे के साथ सेल्फी लें और उसे harghartiranga.com पर अपलोड भी करें।

तिरंगे के सम्मान में बना राष्ट्रीय जनांदोलन

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब राष्ट्रगौरव, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक बन चुका है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों में देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने वाला एक विशाल जनांदोलन भी है।”

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, कर्मचारियों व सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान से जुड़े और देश की आजादी के 75+ वर्षों के गौरव को तिरंगे के सम्मान के साथ और अधिक ऊंचाई भी दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर पर तिरंगे का लहराना न सिर्फ राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी आजादी के संघर्ष व गौरवपूर्ण इतिहास को भी श्रद्धांजलि है।