मसूरी माल रोड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मारपीट, एक व्यक्ति हिरासत में

मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी की माल रोड पर स्थानीय लोगों व पर्यटकों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में ही बदल गया। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया और राहगीरों में भी दहशत भी फैल गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से चीता मोबाइल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई भी जारी थी। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया, भीड़ को हटाया व माहौल शांत कराया।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विवाद में शामिल 36 वर्षीय नीरज राघव, निवासी बड़ा गांव सिकंदरपुर, सेक्टर-86, मानेसर (गुरुग्राम) को हिरासत में भी लिया गया है। साथ ही संबंधित वाहन का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान भी किया गया है। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।