BJP gears up for elections in Uttarakhand; in-charge Ram Madhav to hold a meeting in Dehradun today.
उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज शुक्रवार को देहरादून में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, पहले संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद पांच जिलाध्यक्षों के साथ भी चर्चा की जाएगी। बैठकों के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन की तैयारियों और गतिविधियों का जायजा लेंगे।
सह प्रभारी अरविंद मेनन का कुमाऊं मंडल में प्रवास 24 अक्टूबर से शुरू होगा। वहीं, बांसुरी स्वराज 28 अक्टूबर से उत्तरकाशी और आसपास के जिलों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
इसके अलावा, महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा भी प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों का दौरा कर रहे हैं। भाजपा इन बैठकों और दौरों के जरिए आगामी चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।
