Ankita Bhandari case Former MLA Suresh Rathore ready for a narco test; gives no clear response regarding the viral audio.
अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर जारी सवालों के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई है। शुक्रवार को वह देहरादून कोर्ट पहुंचे और मीडिया को अपनी सहमति से जुड़ा पत्र दिखाया। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों को हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान उजागर करने की मांग लगातार उठ रही है। वहीं, मामले से जुड़े वायरल ऑडियो और उसमें किए जा रहे दावों ने भी विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान राठौड़ ने कहा कि उन्होंने किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाए हैं। हालांकि, वायरल ऑडियो को लेकर पूछे गए सवालों पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
अब राठौड़ की ओर से नार्को टेस्ट के लिए सहमति जताए जाने के बाद मामले में आगे की जांच और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
