Dehradun Name of another woman recorded alongside husband in family register; Information Commission seeks a response
देहरादून के क्लेमेंटाउन की एक महिला ने परिवार रजिस्टर में अपने पति के साथ दूसरी महिला का नाम पत्नी के रूप में दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। महिला ने यह भी पूछा है कि दूसरे बच्चों के पिता के नाम के स्थान पर उनके पति का नाम कैसे दर्ज किया गया।
महिला ने सूचना के अधिकार के तहत इस बदलाव से जुड़े दस्तावेजों की प्रमाणित जानकारी मांगी थी। मामला राज्य सूचना आयुक्त कुशला नंद कोठियाल के सामने पहुंचा, जहां पंचायत विकास अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2013 के परिवार रजिस्टर में महिला और उनके बच्चों के नाम दर्ज थे, जबकि 2018 में पति के साथ दूसरी महिला और बच्चों के नाम अलग से दर्ज किए गए।
हालांकि, संबंधित अधिकारी ने रिकॉर्ड उपलब्ध न होने का हवाला देते हुए बदलाव का कारण बताने में असमर्थता जताई। इस पर आयोग ने अधिकारी को दस दिन के भीतर शपथ पत्र दाखिल कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने और पत्नी के नाम में बदलाव का आधार बताने के निर्देश दिए हैं।
