Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the 'Climate Change and Renewable Energy' seminar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा पर आयोजित संगोष्ठी ‘चुनौतियां और समाधान’ में हिस्सा लिया। इस संगोष्ठी में जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के उपायों पर गहन विचार-विमर्श भी किया गया।
संगोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश इकोलॉजी व इकोनॉमी के समन्वय से सर्वांगीण विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
