कैंची धाम के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 6 बजे तक 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम में आज सोमवार को 62वां स्थापना दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में पहुंच रही है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल व एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सुबह 5 बजे से ही मौके पर मौजूद हैं। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात भी किया गया है।

सुबह 6 बजे के बाद भवाली की ओर से श्रद्धालुओं की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार भी लग गई। बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों व श्रीराम के उद्घोष के बीच श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर दर्शन भी कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार सुबह 6 बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे और मालपुए का प्रसाद ग्रहण भी कर चुके थे। श्रद्धालुओं का लगातार पहुंचना जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति व आस्था का माहौल बना हुआ है।