Major Congress meeting in Delhi; Kharge and Rahul Gandhi devise election strategy with leaders from Uttarakhand
उत्तराखंड में आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश में आगामी चुनाव की तैयारियों और संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में कांग्रेस के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए।
इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई इस बैठक को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर मंथन हुआ। हालांकि, बैठक में लिए गए किसी विशेष फैसले या आगे की कार्ययोजना को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
