42 villages in Mori have been entangled in forest laws for 71 years; villagers are still struggling for basic amenities.
उत्तराखंड के देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सोमवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। श्रीनगर से कीर्तिनगर जाते समय उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, विधायक विनोद कंडारी अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उफल्डा के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद विधायक की सुरक्षा को लेकर जानकारी सामने आई है कि वह सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
