एलयूसीसी चिटफंड घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, जांच रिपोर्ट तलब
नैनीताल में उत्तराखंड के चर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने अब सख्त रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और शिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च 2026 को तय करते हुए अब तक की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के निर्देश भी दिए हैं।
सुनवाई के दौरान बताया गया कि लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी के संचालकों पर प्रदेश के लोगों से 800 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर फरार होने के आरोप भी हैं। पीड़ितों ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग भी की है।
राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि पुलिस जांच जारी है और कई मामलों में मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि, पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतें तक भी दर्ज नहीं की गईं। इस पर कोर्ट ने पीड़ितों को अपने साक्ष्यों के साथ सीबीआई में शिकायत देने के निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब है कि इस घोटाले में पहले ही 46 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है और प्रदेश के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण की पड़ताल में भी जुटी हुई हैं।