Officers should ensure quality and timeliness of development works Rekha Arya
चंपावत : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में आज गुरुवार को आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹68.57 करोड़ की योजनाएं अनुमोदित की गईं। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में ₹10.22 करोड़ अधिक है, जो विकास कार्यों में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार, पूंजीगत निर्माण और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि स्थानीय लोगों को सीधे लाभ मिल सके।
बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत सामान्य मद में ₹47.70 करोड़, SCSP में ₹20.42 करोड़ और TSP में ₹44.30 लाख का परिव्यय स्वीकृत किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत सुविधा सुनिश्चित करने और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में विधायक, जनप्रतिनिधि और जिले के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि यह योजना चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
